लाइव न्यूज़ :

आईआरसीटीसी की बिक्री पेशकश समाप्त, सरकार को मिलेंगे 4,374 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: December 11, 2020 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम आईआरसीटीसी में सरकारी हिस्सेदारी की खुली बिक्री पेशकश से सरकार को 4,374 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। यह बिक्री पेशकश शुक्रवार को बंद हो गई।

बिक्री पेशकश के तहत कंपनी की प्रवर्तक सरकार ने कुल मिलाकर 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की। इसके लिये न्यूनतम शेयर मूल्य 1,367 रुपये प्रति शेयर रखा गया।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति विभाग (दीपम) सचिव तुहीन कांत पांडे ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘आईआरसीटीसी का ओएफएस खुदरा निवेशकों से 109.84 प्रतिशत अभिदान पाने के साथ मजबूत भागीदारी दिखाते हुये बंद हो गया। हम इस सौदे को सफल बनाने और बेहतर भागीदारी करने के लिये सभी निवेशकों का धन्यवाद करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस बिक्री पेशकश के पूरा होने के साथ ही आईआरसीटीसी सेबी के नयूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) नियम का अनुपालन करने वाली कंपनी बन गई है।

आईआरसीटीसी में सरकार की 87.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सेबी के एमपीएस नियम के तहत उसे अपनी हिस्सेदारी को कम करके 75 प्रतिशत करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव