लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में स्थानीय लोगों की भर्ती बढ़ा कर पर वीजा पर निर्भरता कम किया है इन्फोसिस ने

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस अमेरिका जैसे बाजारों में वहीं के लोगों को काम पर रख कर पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इससे कंपनी 63 प्रतिशत कर्मचारियों के मामले में वीजा की आवश्यकता से छुटकारा पा चुकी है।

यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बाजारों में भी कंपनी को आधे से अधिक कर्मचारियों के लिए वीजा लेन की जरूरत नहीं पड़ती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

इंफोसिस अमेरिका को अपने सबसे बड़े बाजारों में से एक मानती है। अमेरिका में नयी सरकार का वीजा के मामले पर क्या रुख होगा, इसके बारे मेंज उस अधिकार ने अभी से कोइ टिप्प्णी करने को जल्दीबाजी बताया। हालांकि कंपनी ने कहा कि उसे स्थानी लोगों की भर्ती से फायदा मिलने की उम्मीद है।

इंफोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राव ने विश्लेषकों की हाल ही में हुई एक बैठक में कहा, ‘‘हम प्रतिभाओं को लाने-ले जाने में चुनौती देख रहे हैं। अमेरिका में नये प्रस्तावित आव्रजन नियमों से मजदूरी की लागत, वीजा देने, वीजा की वैधता अवधि और अनुपालन की समग्र लागत पर प्रभाव पड़ सकता है। हमने तीन साल पहले स्थानीयकरण कार्यक्रम को शुरू किया था। अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में इस कार्यक्रम की मदद से नये प्रस्तावित आव्रजन नियमों के प्रतिकूल प्रभाव को कुछ हद तक दूर करने में हमें मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ में इंफोसिस के पास आठ नवोन्मेष केंद्र, नौ वैश्विक डिजिटल स्टूडियो (मेलबोर्न में एक 5जी स्टूडियो समेत) और सात वैश्विक साइबर सुरक्षा केंद्र हैं।

राव ने कहा, ‘‘हम वीजा पर निर्भरता अमेरिका में करीब 63 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड में 50 प्रतिशत से अधिक कम कर चुके हैं। हम पिछले तीन साल के दौरान अमेरिका में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने पर केंद्रित रहे हैं।’’

इंफोसिस ने सितंबर में कहा था कि उसकी अगले दो साल में अमेरिका में 12 हजार स्थानीय लोगों को रोजगार देने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह राइट-आर्म पेसर आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?