लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मुद्रास्फीति पिछले 12 महीनों के मुकाबले 5 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 जून (एपी) अमेरिका में मुद्रास्फीति मई महीने में पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत बढ़ गयी है। जबकि पिछले महीने अप्रैल के मुकाबले महंगाई दर में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुद्रास्फीति में यह वृद्धि 2008 के बाद सर्वाधिक है।

श्रम विभाग के आंकड़े के अनुसार मई में उपभोक्ता महंगाई दर में वृद्धि यह बताती है कि विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की मांग बढ़ रही है। कोविड-19 महामारी पर अंकुश के बाद तेजी से खुल रही अर्थव्यवस्था में लोग अधिक खरीदारी और यात्रा कर रहे हैं।

एक तरफ जहां उपभोक्ताओं की मांग बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ इस्पात से लेकर रसायन समेत अन्य कल-पुर्जों की कमी है। विनिर्मित उत्पादों से लेकर सेवाओं के क्षेत्र में मांग बढ़ रही है जिससे कीमतें बढ़ रही हैं।

सरकार की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य मुद्रास्फीति (कोर इनफ्लेशन) मई में 0.7 प्रतिशत बढ़ी जबकि पिछले 12 महीनों के मुकाबले यह 3.8 प्रतिशत अधिक है। मुख्य मुद्रास्फीति में अधिक उतार-चढ़ाव वाले ऊर्जा और खाद्य वस्तुओं को शामिल नहीं किया जाता।

अनाज बेचने वाली जनरल मिल्स से लेकर पेंट बनाने वाली कंपनी शेरविन-विलियम्स तक, कई कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं या ऐसा करने की योजना बना रही हैं। इसका कारण कच्चे माल के दाम में वृद्धि और कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिये उनके वेतन में इजाफा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत