लाइव न्यूज़ :

उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने कोविड19 की तीसरी लहर से बचने के लिए दिए पांच सुझाव

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने कोविड-19 की तीसरी लहर से बचने के लिए सरकार को पांच-स्तरीय रणनीति का सुझाव दिया है। इसमें 500 से अधिक सक्रिय मामले होने पर जिले में लॉकडाउन लगाने की भी सलाह दी गई है।

पीएचडीसीसीआई ने सरकार से अगले तीन से चार महीने के दौरान कम से कम आधी आबादी को कोरोना रोकथाम का टीका लगाने, सख्ती के साथ चेहरे पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने और नियंत्रित क्षेत्रों में सख्ती के साथ दिशा-निर्देशों का पालन होना चाहिये।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘नियंत्रण क्षेत्र कोविड-19 को किसी भौगोलिक क्षेत्र में बढ़ने से रोकने में मदद करेंगे। किसी भी जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 500 से अधिक होने पर तुरंत लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार महीने के दौरान स्वास्थ ढांचे की क्षमता और गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पतालों में ऑक्सीजन, बिस्तर, आईसीयू बिस्तर और डॉक्टरों समेत अन्य चिकित्सीय कर्मियों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव