लाइव न्यूज़ :

इंडिगो ने सतत विमान ईंधन के विनिर्माण को देहरादून के सीएसआईआर-आईआईपी से करार किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर इंडिगो ने सतत विमान ईंधन (एसएएफ) के विनिर्माण और इसके वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल के लिए देहरादून की वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (सीएसआईआर-आईआईपी) के साथ करार किया है। एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एयरलाइंस कंपनियों के वैश्विक निकाय आईएटीए के अनुसार, एसएएफ ऐसा ईंधन होता है, जिसमें सामान्य केरोसिन की तुलना में कम कॉर्बन उत्सर्जन होता है।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने कहा, ‘‘हमने सीएसआईआर-आईआईपी से भागीदारी की है। इसके भागीदारी के जरिये हम उत्सर्जन नियंत्रण सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसके साथ हम एसएएफ को भविष्य में भारत और वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना चाहते हैं।’’

इससे पहले इंडिगो ने 30 जुलाई को घोषणा की थी कि वह विमान में एसएएफ के इस्तेमाल की संभावना तलाश रही है और उसने एक अंतरराष्ट्रीय एसएएफ प्रदाता के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत