लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-नवंबर के दौरान भारत का कोयला आयात 17 प्रतिशत कम हुआ: एमजंक्शन

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान देश का कोयला आयात 17 प्रतिशत कम होकर 1,371.6 लाख टन पर आ गया। एमजंक्शन ने इसकी जानकारी दी।

देश ने साल भर पहले की समान अवधि में 1,653.5 लाख टन कोयले का आयात किया था।

एमजंक्शन एक बी2बी ई-वाणिज्य कंपनी है। यह टाटा स्टील और सेल का संयुक्त उद्यम है। यह कोयला और इस्पात क्षेत्र को लेकर शोध रिपोर्टों का प्रकाशन भी करती है।

एमजंक्शन ने कहा कि नवंबर महीने को देखा जाये तो इस दौरान भी देश का कोयला आयात पिछले वित्त वर्ष के 217.2 लाख टन से कम होकर 203.5 लाख टन पर आ गया।

उसने कहा, ‘‘नवंबर 2020 में प्रमुख व अन्य बंदरगाहों से भारत का कोयला व कोक आयात नवंबर 2019 की तुलना में 6.3 प्रतिशत कम हुआ।’’

नवंबर के कुल आयात में गैर- कोकिंग कोयला 137.7 लाख टन रहा, जो साल भर पहले 153.2 लाख टन था। इस दौरान कोकिंग कोयला आयात साल भर पहले के 40.9 लाख टन से बढ़कर 42.8 लाख टन रहा।

एमजंक्शन ने कहा कि अप्रैल से नवंबर अवधि के दौरान गैर कोकिंग कोयला आयात पिछले वित्त वर्ष के 1,140.5 लाख टन की तुलना में कम होकर 914.4 लाख टन पर आ गया। इस दौरान कोकिंग कोयले का आयात 327.2 लाख टन से कम होकर 281.8 लाख टन रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव