लाइव न्यूज़ :

भारत को दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ने की आवश्यकता: वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: August 12, 2021 00:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रमणियम ने बुधवार को कहा कि भारत को दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ने की आवश्यकता है क्योंकि इसके बिना यह वैश्विक बाजारों से दूर हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश को संतुलित तरीके से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने पिछले 20 वर्षों में बहुत कुछ नहीं किया है और उद्योग बहुपक्षीय प्रणाली से बहुत कुछ प्राप्त करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। इसका कारण इसमें आंतरिक तौर पर संरचनात्मक समस्याएं हैं।

सचिव ने कहा कि इसके चलते दुनिया अपने स्तर पर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय व्यवस्था कर रही है।

सुब्रमणियम ने कहा, ‘‘हम किसी क्षेत्रीय व्यवस्था में शामिल नहीं हैं... अगर भारत वैश्विक स्तर पर आर्थिक और व्यापार शक्ति बनना चाहता है, हमें एफटीए करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन साथ ही हमें इसे (एफटीए) संतुलित रूप से करने की जरूरत है। यानी ऐसा समझौता हो जो हमें पर्याप्त रूप से खरीदने के साथ बेचने की भी अनुमति दे... इसके कुछ नुकसान भी होंगे और कुछ लाभ भी होंगे।’’

सुब्रमणियम ने कहा कि भारत को दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ने की आवश्यकता है क्योंकि इसके बिना, यह वैश्विक बाजारों से बाहर हो जाएगा। इसे हर किसी को समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारत फिलहाल 20 मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। इनमें से छह के मामले में तेजी आयी है जबकि अन्य ठंडे बस्ते में है। सचिव ने कहा कि पहले जो भी एफटीए किये गये वह संभावनाओं के अनुरूप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना