लाइव न्यूज़ :

अगले साल हो सकता है भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन : श्रृंगला

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:48 IST

Open in App

ढाका, 16 दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन पर काम अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है और अगले साल इसका उद्घाटन किया जा सकता है।

इस परियोजना की मदद से दोनों देश अपनी ऊर्जा जरूरतों को एकीकृत करने में सक्षम होंगे।

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन परियोजना (आईबीएफपीपी) के लिए 2018 में समझौता हुआ था और इसकी लागत 346 करोड़ रुपये है। इसके तहत पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी और बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के पार्बतीपुर को जोड़ा जाएगा। तेल पाइपलाइन 130 किलोमीटर लंबी है और इसकी क्षमता 10 लाख टन प्रति वर्ष होगी।

श्रृंगला ने कहा कि आईबीएफपीपी ‘‘एक बहुत ही अनोखी और महत्वपूर्ण पाइपलाइन है, जो हमें अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को एकीकृत करने में सक्षम बनाती है।’’

उन्होंने कहा, परियोजना बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है और ‘‘हम अगले साल इसका उद्घाटन करने की स्थिति में होंगे।’’

श्रृंगला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को बांग्लादेश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और उन्हें दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने में हर संभव मदद का भरोसा दिया।

आईबीएफपीपी के तहत असम के नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) से सिलीगुड़ी मार्केटिंग टर्मिनल के जरिए बांग्लादेश को ईंधन निर्यात किया जाएगा।

श्रृंगला ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में लगातार वृद्धि हुई है और वर्ष 2020 में वार्षिक आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो बेहद उत्साहजनक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

भारतपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा फर्जी? सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना