लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में 57.25 लाख लोगों ने घरेलू विमान यात्राएं की, आंकड़ा मार्च से 26.8 प्रतिशत कम: डीजीसीए

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल महीने में 57.25 लाख लोगों ने घरेलू विमान यात्राएं कीं जो मार्च की तुलना में 26.8 प्रतिशत कम है। मार्च का आंकड़ा 78.22 लाख था।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार फरवरी में देश के अंदर 78.27 लाख लोगों ने विमान यात्रा की थी।

अप्रैल में वायु यातायात में आयी कमी की वजह कोविड-19 की दूसरी लहर है जिसने भारत और उसके विमानन क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है।

डीजीसीए के आंकड़े के अनुसार अप्रैल में इंडिगो ने सबसे ज्यादा 30.83 लाख यात्री पहुंचाए जो कुल घरेलू बाजार का 53.9 प्रतिशत हिस्सा है। इसके बाद स्पाइसजेट ने 7.05 लाख (12.3 प्रतिशत), एयर इंडिया ने 6.85 लाख, गो एयर ने 5.47 लाख, एयर एशिया इंडिया ने 3.55 लाख और विस्तार ने 3.11 लाख यात्रियों को अपनी सेवाएं दीं।

आंकड़े के अनुसार अप्रैल में शीर्ष छह भारतीय एयरलाइनों की उड़ानों में क्षमता के 52 से 70.08 प्रतिशत के बीच यात्री ही ही सवार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव