लाइव न्यूज़ :

सीमा-शुल्क में बांड भभे बिना भी आयात, निर्यात की छूट

By भाषा | Updated: May 8, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने व्यापारियों को सीमा शुल्क अधिकारियों के समक्ष बॉन्ड भरे बिना भी जून अंत तक वस्तुओं के आयात और निर्यात की छूट दी है।

कोविड-19 महामारी के प्रकोप से विदेश व्यापार प्रभावित न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

सीबीआईसी ने शनिवार को एक परिपत्र में कहा कि आयातकों और निर्यातकों को 30 जून तक बॉन्ड के बदले सीमा शुल्क अधिकारियों के पास केवल एक वचनपत्र जमा करना होगा।

बोर्ड ने कहा कि व्यापारियों ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में लागू लॉकडाउन या प्रतिबंधों के चलते होने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर सीमा शुल्निकासी के कुछ मामलों में बॉन्ड के बदले वचनपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया था। सीबीआईसी ने कहा कि माल की निकासी में तेजी लाने और सीमा शुल्क नियंत्रण और वैध व्यापार की सुविधा के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए उसने बॉन्ड जमा करने से छूट को मंजूरी दी है।

परिपत्र में कहा गया, ‘‘बोर्ड ने 30 जून 2021 तक बॉन्ड के बदले वचनपत्र लेने की सुविधा को बहाल करने का फैसला किया है। इस सुविधा का लाभ उठाने वाले आयातकों / निर्यातकों को वचनपत्र जमा करना होगा... और उसके बदले 15 जुलाई 2021 तक विधिवत बॉन्ड प्रस्तुत करना होगा।’’

सीबीआईसी ने पिछले साल भी कोविड महामारी के मद्देनजर यह सुविधा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत