लाइव न्यूज़ :

आईएल एण्ड एफएस सविर्सिज ने 2019- 20 में 189 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 00:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर आईएल एण्ड एफएस फाइनेंसियल सविर्सिज (आईएफआईएन) ने बृहस्पतिवार को कहा कि मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष में उसका एकल शुद्ध लाभ 188.77 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने नियामकीय सूचना में यह कहा है।

इससे पहले 2018- 19 में कंपनी को 13,274.53 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। यही वह साल था जब कंपनी कई मामलों में भुगतान करने में विफल रही थी और उसके प्रबंधन की खामियां सामने आईं। यह कंपनी आईएल एण्ड एफएस समूह का हिस्सा है जिसमें भुगतान संकट खड़ा होने के बाद निदेशक मंडल को 2018 में सरकार ने हटा दिया था।

पिछले वित्तीय वर्ष में आईएफआईएन की कुल आय बढ़कर 387.33 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले उसकी आय 297.10 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने भेजी गई सूचना में यह कहा है। इसके मुताबिक कंपनी के 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वष्र् के वित्तीय परिणामों की उसकी आडिट समिति ने समीक्षा की और उसके निदेशक मंडल ने 5 दिसंबर 2020 को हुई बैठक में इसे मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत