लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिये एचयूएल ने आपूर्ति व्यवस्था मजबूत की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून दैनिक उपयोग के सामान बनाने वाली विशाल कंपनी एचयूएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर अगर आयी भी तो कंपनी ने उससे निपटने के लिये आपूर्ति श्रृंखला मजबूत की है और इसकी क्षमता 30 प्रतिशत बढ़ायी है।

कंपनी की 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को ‘ऑनलाइन’ संबोधित करते हुए, मेहता ने उम्मीद जतायी कि महामारी की दूसरी लहर से दूर-दराज के क्षेत्र प्रभावित होने के बावजूद ग्रामीण बाजार मजबूत बने रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जिंसों के दाम में तेजी के साथ कंपनी स्थिति पर नजर रख रही है और उत्पादों के दाम सोच-विचारकर बढ़ाएगी ताकि ग्राहकों पर इसका कोई बड़ा बोझ नहीं पड़े।

महामारी की तीसरी लहर से निपटने को लेकर कंपनी की तैयारी के बारे में एक शेयरधार के सवाल के जवाब में मेहता ने कहा, ‘‘हमने आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ किया है। दक्षता में सुधार के लिये कई कदम उठाये गये हैं। हमने 30 प्रतिशत क्षमता बढ़ाकर आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाया है। हमारा लक्ष्य वैकल्पिक उपायों के जरिये मजबूती को बनाये रखना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव