लाइव न्यूज़ :

एचएसआईएल का शुद्ध मुनाफा मार्च की तिमाही में कई गुना बढ़कर 33.02 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई सेनेटरीवेयर और पैकेजिंग उत्पाद निर्माता कंपनी, एचएसआईएल लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा कई गुना बढ़कर 33.02 करोड़ रुपये हो गया।एक साल पहले जनवरी-मार्च की तिमाही में उसे 3.38 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने बीएसई बीएसई को बताया कि जनवरी-मार्च 2021 के दौरान परिचालन आय 37.35 प्रतिशत बढ़कर 633.21 करोड़ रुपये रही।एक साल पहले की इसी अवधि में उसकी परिचालन आय 461.03 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान एचएसआईएल का कुल खर्च 581.53 करोड़ रुपये रहा, जो 2019-20 की चौथी तिमाही में 460.55 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.27 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए, एचएसआईएल का शुद्ध मुनाफा 81.87 प्रतिशत बढ़कर 88.06 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वर्ष 48.42 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2020-21 में परिचालन से कंपनी को होने वाली आय मामूली गिरावट के साथ 1,852.59 करोड़ रुपये रहा। 2019-20 में यह 1,859.07 करोड़ रुपये था।

एचएसआईएल के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संदीप सोमानी ने कहा, ‘‘वर्ष के दौरान, हमने तिमाही दर तिमाही आधार पर मजबूत प्रदर्शन देने के लिए अपनी लागत और क्षमता पर ध्यान केंद्रित किया। पिछले साल के मुकाबले मार्जिन में सुधार हमारी क्षमताओं को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना