लाइव न्यूज़ :

एचएसबीसी 42.5 करोड़ डॉलर में एलएंडटी एमएफ का अधिग्रहण करेगा

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:57 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर विदेशी बैंक एचएसबीसी देश में अपने कारोबार का विस्तार के लिए 42.5 करोड़ डॉलर (लगभग 3,192 करोड़ रुपये) में एलएंडटी म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण करेगा।

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीनानाथ दुभाषी ने कहा कि एचएसबीसी के पास पहले से ही देश में एक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी है। एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स अपने मूल्य को बढ़ाने और बही खाते को मजबूत करने के लिए अपनी इकाई को बेच रही है।

वही एचएसबीसी इंडिया के मुख्य कार्यकारी हितेंद्र दवे ने कहा कि इस समझौते के बाद एचएसबीसी एक लाख करोड़ रुपये से कुछ कम के प्रबंधन संपत्ति के साथ देश की 12वीं सबसे बड़ी संपत्ति प्रबंधन कंपनी बन जाएगी।

दवे ने पीटीआई-भाषा के साथ फोन पर बातचीत में कहा, "हम वृद्धि के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। हमें लगता है कि इस अधिग्रहण को एक मजबूत कदम के रूप में देखा जाना चाहिए कि हम भारत पर कितना गहरा भरोसा करते हैं।"

उन्होंने कहा कि एलएंडटी एमएफ के पास अच्छी उत्पादन, वितरण, अनुसंधान और निवेश टीम हैं, जो एचएसबीसी के भरोसे के साथ मौजूदा निवेशकों को सेवा देने और नए निवेशकों को जोड़ने में मदद करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत