लाइव न्यूज़ :

एचएमएसआई ने गुजरात संयंत्र में इंजन उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने गुजरात में अपने विट्ठलपुर स्थित विनिर्माण संयंत्र में इंजन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया हैं।

अपने 250 सीसी और उससे अधिक क्षमता के दोपहिया वाहनों की जरूरतों को पूरा करने वाली यह इंजन लाइन थाइलैंड, अमेरिका, कनाडा, यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देशों की मांग को पूरा करने के लिए तैयार है।

एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि इसके पहले साल में कुल 50,000 इंजन इकाइयों का उत्पादन किया जाएगा और बाजार की मांग के अनुसार क्षमता को और बढ़ाया जाएगा।

कंपनी ने 135 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए मध्यम आकार के मॉडल इंजन पेश करने की योजना बनाई है।

एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अत्सुशी ओगाता ने कहा, ‘‘चूंकि विश्वस्तर पर परिवहन की मांग बढ़ी है, होंडा दुनिया भर में अपने निर्यात के विस्तार को तैयार है। भारत में भारत चरण-छह (बीएस-छह) मानदंडों की शुरुआत के साथ हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।द्य’’

मौजूदा समय में, एचएमएसआई के चार विनिर्माण संयंत्र मानेसर (हरियाणा), टपूकड़ा (राजस्थान), नरसापुरा (कर्नाटक) और विट्ठलपुर (गुजरात) में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत