लाइव न्यूज़ :

एच-एनर्जी ने बांग्लादेश को एलएनजी की आपूर्ति के लिये समझौता किया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून एच-एनर्जी ने बुधवार को कहा कि उसने बांग्लादेश को एलएनजी की आपूर्ति के लिये पट्रोबांग्ला के साथ प्रारंभिक समझौता किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियों ने सहमति पत्र पर दस्तखत किये और बांग्लादेश को सीमा पार प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के जरिये ‘री-गैसिफाइड’ एलएनजी (एलएनजी से प्राकृतिक गैस बनाना) की आपूर्ति शुरू करने को लेकर जल्दी ही दीर्घकालीन आपूर्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

एच-एनर्जी पश्चिम बंगाल के कुकराहाटी में जहाजों में तरल रूप (तरलीकृत प्राकृतिक गैस या एलएनजी) में गैस आयात करने के लिए टर्मिनल का निर्माण कर रही है। इसे गैस में फिर से परिवर्तित करने के बाद पाइपलाइन के जरिये ईंधन बांग्लादेश सीमा पर ले जाया जाएगा।

बयान के अनुसार, ‘‘भारतीय नियामक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने एच-एनर्जी को कनाई छता-श्रीरामपुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बनाओ, अपनाओ और चलाओ के लिये मंजूरी दी थी। यह पाइपलाइन पश्चिम बंगाल में एच-एनर्जी के एलएनजी टर्मिनल को जोड़ती है। यह राज्य के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए बांग्लादेश सीमा को जोड़ती है जिसके जरिये री-गैसिफाइड एलएनजी बांग्लादेश को आपूर्ति की जा सकती है।’’

एच-एनर्जी एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसे पीएनजीआरबी से बांग्लादेश सीमा तक पाइपलाइन बिछाने का अधिकार मिला है।

एन-एनर्जी, एचई मार्केटिंग की अनुषंगी है। कंपनी एलएनजी प्राप्त कर उसे आर-एलएनजी के रूप में पेट्रोबांग्ला को आपूर्ति करने के लिये जिम्मेदार होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव