लाइव न्यूज़ :

जीएसटी दर पर गठित मंत्री-समूह फरवरी तक दे सकता है रिपोर्टः बोम्मई

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:17 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 23 दिसंबर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए गठित मंत्री-समूह (जीओएम) फरवरी के अंत तक अपनी अंतिम रिपोर्ट दे सकता है।

जीओएम के अध्यक्ष एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने राज्य विधानसभा में 3,577 करोड़ रुपये के अनुपूरक अनुमान पर चल रही चर्चा के दौरान यह घोषणा की। चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि जीओएम के साथ उनकी दो बैठकें हुईं जिनमें विपक्ष-शासित राज्यों के मंत्री भी शामिल थे। उन्होंने कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि सभी दलों के लोगों को एक मंच पर लाने में हम सफल रहे क्योंकि यह जनहित से जुड़ा हुआ मसला है।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि जीएसटी दरों के तर्कसंगत हो जाने के बाद कर राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। फिलहाल जीएसटी प्रणाली में चार कर दरें- पांच, 12, 18 एवं 28 फीसदी की हैं।

हालांकि उन्होंने यह माना कि कोविड महामारी की नई लहर आने की आशंका और जीएसटी मुआवजा व्यवस्था खत्म होने का समय नजदीक आने से कई चुनौतियां भी खड़ी हुई हैं। हालांकि इसके बावजूद उनका ध्यान चुनौतियों से पार पाने पर लगा हुआ है।

जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए इस मंत्री-समूह का गठन किया गया था। समूह के प्रमुख बनाए गए बोम्मई कर्नाटक के वित्त मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत