लाइव न्यूज़ :

गोकुल ने महाराष्ट्र में दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाए

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:52 IST

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई गोकुल दूध ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक यूनियन ने रविवार से महाराष्ट्र में दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, यह मूल्यवद्धि कोल्हापुर, सांगली और कोंकण में लागू नहीं होगी।

शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि गोकुल ने भैंस और गाय के दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। हालांकि, कोल्हापुर, सांगली और कोंकण में दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।

अभी गोकुल का गाय का दूध 47 रुपये लीटर है। रविवार से इसका दाम 49 रुपये लीटर हो जाएगा। वहीं भैंस के दूध का दाम 58 से बढ़कर 60 रुपये लीटर हो जाएगा।

यूनियन के प्रमुख सातेज पाटिल ने कहा कि भैंस के दूध की खरीद की लागत दो रुपये तथा गाय के दूध की लागत एक रुपये लीटर बढ़ी है जिसकी वजह से हमें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

गोकुल प्रतिदिन राज्यभर से 12 लाख लीटर दूध की खरीद करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत