लाइव न्यूज़ :

गोदरेज प्रॉपर्टीज की एक अरब डॉलर के निवेश की योजना : चेयरमैन

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस जुलाई रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लि. (जीपीएल) के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा है कि कंपनी ने अगले दो वर्ष में एक अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि यह निवेश नई परियोजनाओं के विकास और अधिग्रहण के जरिये उच्च वृद्धि के लक्ष्य को हासिल करने को किया जाएगा।

कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोदरेज प्रॉपर्टीज पहली बार ‘मूल्य और मात्रा के हिसाब से बिक्री’ को लेकर भारत की सबसे बड़ी डेवलपर कंपनी बनी है।

गोदरेज ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बावजूद पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 14 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 6,725 करोड़ रुपये हो गई। यह मैक्रोटेक डेवलपर्स की छह हजार करोड़ रुपये की बुकिंग बिक्री से अधिक हैं। हमने पिछले वित्त वर्ष में प्रतिदिन 25 से अधिक की औसत से कुल 9,345 घरों की बिक्री की।’’

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने मार्च में पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) प्रक्रिया के माध्यम से 3,750 करोड़ रुपये जुटाए।

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 में कारोबार नरम रहा क्योंकि कंपनी ने महामारी के कारण पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में देखो

और इंतजार करो नीति अपनाई। ’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष कारोबार की दृष्टि से अच्छा रहेगा।

उन्होंने रिपोर्ट में शेयरधारकों से कहा, ‘‘कोरोना टीकाकरण में लगातार तेजी और दूसरी लहर की रफ़्तार धीमी होने से उम्मीद है कि इस महामारी की कोई भी लहर अप्रैल और मई में आई दूसरी लहर की तरह विनाशकारी नहीं होगी।’’

कंपनी की वार्षिक आम बैठक तीन अगस्त को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत