लाइव न्यूज़ :

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर को गैर-हवाई अड्डा कारोबार अलग करने की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर को हवाई अड्डे के अलावा अन्य कारोबार को अलग करने की योजना के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर ने पिछले साल 27 अगस्त को कॉरपोरेट होल्डिंग संरचना को आसान बनाने और क्षेत्र-विशिष्ट वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इस योजना की घोषणा की थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की मुंबई पीठ ने कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 230 से 232 के तहत जीएमआर पावर इंफ्रा लिमिटेड (जीपीआईएल), जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (जीआईएल) और जीएमआर पावर एंड अर्बन इंफ्रा लिमिटेड (जीपीयूआईएल) और उनके संबंधित शेयरधारकों के बीच व्यवस्था की समग्र योजना को मंजूरी दी है।

न्यायाधिकरण ने 22 दिसंबर, 2021 को इसकी मंजूरी दी।

पिछले साल 27 अगस्त को, जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल ने समूह की अन्य कंपनियों - जीपीआईएल और जीपीयूआईएल के साथ मिलकर जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर से गैर-हवाई अड्डे के कारोबार को अलग करने सहित व्यवस्था की एक समग्र योजना पर निर्णय लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टDelhi: क्रूरता की सारी हदें पार! रेप और हत्या के बाद शव को घसीटा, तिजोरी खोलने के लिए अपनाई रूह कंपा देने वाली तरकीब

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना