लाइव न्यूज़ :

ग्लैंड फार्मा का आईपीओ नौ नवंबर को, कीमत दायरा 1490-1500 रुपये

By भाषा | Updated: November 4, 2020 15:57 IST

Open in App

हैदराबाद, चार नवंबर ग्लैंड फार्मा ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत एक रुपये अंकित मूल्य के शेयर के लिए कीमत दायरा 1,490-1,500 रुपये तय किया है। निर्गम 9 नवंबर को खुलेगा।

फार्मा कंपनी ने इससे पहले 6,500 करोड़ रुपये के आईपीओ की घोषणा की थी।

ग्लैंड फार्मा के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्रीनिवास साधु ने कहा कि कंपनी ताजा इक्विटी जारी कर 1,250 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक अपने शेयर बिक्री के लिये रखेंगे।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने चीन स्थित प्रवर्तकों फोसुन फार्मा इंडस्ट्रियल पीटीई लिमिटेड और ग्लैंड सेलसस केमिकल्स लिमिटेड को उनकी आंशिक हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दी है।

साधु ने बताया कि आईपीओ के लिए बोली का दायरा 1,490 से 1,500 रुपये तय किया गया है।

निर्गम 9 नवंबर को खुलेगा और 11 नवंबर को बंद होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव