लाइव न्यूज़ :

गडकरी का आयात विकल्प देने वाले उत्पादों की पहचान के लिये नवप्रवर्तन पर जोर

By भाषा | Updated: December 10, 2020 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को घरेलू स्तर पर लागत प्रभावी ढंग से बेहतर आयात विकल्प के तौर पर विनिर्माण किये जाने वाले उत्पादों की पहचान और इसके लिये अधिक नवप्रवर्तन और खोज पर जोर दिया।

गडकरी ने कहा कि सरकार ने टूल रूम सहित अपने प्रौद्योगिकी केन्द्रों को अच्छा ट्रेक रिकार्ड रखने वाले निजी क्षेत्र की सफल कंपनियों को देने के लिये निविदा प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘हम अब फलैक्स इंजन शुरू करने जा रहे हैं जिसमें 100 प्रतिशत एथनॉल अथवा पेट्रोल का इस्तेमाल किया जा सकता है।’’

इससे देश में कच्चे तेल का आयात कम करने में मदद मिलेगी।

अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (आइमा) द्वारा वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये गडकरी ने कहा, ‘‘सरकार, उद्योग के लिये यह उपयुक्त समय है जब उन्हें ऐसी वस्तुओं की पहचान करनी चाहिये जो कि भविष्य के लिये महत्वपूर्ण है और जिनका वर्तमान में आयात किया जा रहा है, उन्हें किस प्रकार हम यहां तैयार कर सकते हैं।’’

गडकरी ने आईआईटी और इंजीनियरिंग कालेजों से भी कहा कि इस दिशा में वह नवोन्मेषी समाधान उपलब्ध करायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह राइट-आर्म पेसर आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?