लाइव न्यूज़ :

बार-बार सीईओ बदलने से शेयर मूल्य में सुधार होता है प्रभावित: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर कंपनियों द्वारा बार-बार मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को बदलने से शेयर मूल्य में सुधार की संभावना प्रभावित होती है, जिससे शेयरधारकों का दीर्घकालिक रिटर्न कम होता है। एक अध्यन में यह बात सामने आई है।

इस अध्ययन में 15 साल की अवधि के दौरान निफ्टी50 की कुछ कंपनियों पर बारीकी से नजर रखी गई।

अध्ययन के अनुसार, बार-बार सीईओ बदलने वाली कंपनियों के मुकाबले कम बार सीईओ बदलने वाली कंपनियों का शेयर प्रीमियम सालाना तीन प्रतिशत के औसत से दोगुना से अधिक रहा।

डेलॉयट इंडिया द्वारा ‘बेहतर प्रदर्शन करने वाले सीईओ दूसरों से अलग कैसे और बोर्ड कैसे उनकी मदद कर सकता है’ विषय पर अध्ययन से यह निष्कर्ष निकला है।

इस अध्यन में सीईओ की नियुक्ति के बाद कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन का विश्लेषण किया और पाया कि सीईओ और उनकी नीतियों में स्थिरता तथा निरंतरता से अच्छे रिटर्न की संभावना अधिक होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत