लाइव न्यूज़ :

पूर्व तेल सचिव तरुण कपूर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के चेयरमैन पद की दौड़ में शामिल

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर पूर्व तेल सचिव तरुण कपूर, ओएनजीसी के वर्तमान एवं पूर्व चेयरमैन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के एक पूर्व निदेशक सहित 12 से अधिक लोगों ने तेल एवं गैस नियामक पीएनजीआरबी के चेयरमैन के पद के लिए आवेदन दिया है।

पिछले महीने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए कपूर उन 13 व्यक्तियों की सूची में सबसे प्रमुख नाम हैं जिन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के चेयरमैन के पद के लिए आवेदन दिया है।

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार तथा उनके पूर्ववर्ती शशि शंकर भी दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा आईओसी से योजना और कारोबार विकास निदेशक के रूप में कुछ महीने पहले सेवानिवृत्त हुए जी के सतीश भी आवेदन देने वालों में शामिल हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने कहा कि नुमालीगढ़ रिफाइनरी लि. (एनआरएल) के प्रबंध निदेशक सौमेंद्र कुमार बरुआ और इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) के प्रबंध निदेशक असित कुमार जना ने भी आवेदन दिया है।

पद के लिए आवेदन देने वाले अन्य लोगों में गेल (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) वीरेंद्रनाथ दत्त, चेन्नई पेट्रोलियम निगम लि. (सीपीसीएल) के पूर्व प्रबंध निदेशक सुरेंद्रनाथ पांडे, भारत पेट्रोलियम निगम लि. (बीपीसीएल) के पूर्व कार्यकारी निदेशक ए एन मिश्रा और आईओसी के कार्यकारी निदेशक गोपाल चंद्र सिकदर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत