लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने गुजरात में चार और आपूर्ति श्रृंखला प्रतिष्ठान स्थापित किए

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चार नये आपूर्ति श्रृंखला प्रतिष्ठानों की स्थापना के साथ गुजरात में अपने नेटवर्क का विस्तार किया है जिनसे राज्य के स्थानीय विक्रेताओं को मदद मिलेगी और ई-कॉमर्स की बढ़ती मांग पूरी होगी।

एक बयान में कहा गया है कि नये प्रतिष्ठान अहमदाबाद और सूरत में स्थित हैं, और कुल मिलाकर लगभग पांच लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले हुए हैं। इनसे राज्य में 5,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्थानीय रोजगार अवसरों का सृजन करने में मदद मिली है।

इसमें कहा गया, "गुजरात में आपूर्ति श्रृंखला का विस्तार राज्य और आस-पास के क्षेत्रों के ग्राहकों को तेज एवं निर्बाध तरीके से सेवा देने तथा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) एवं दूसरे स्थानीय विक्रेताओं की बाजार तक पहुंच को सक्षम करके राज्य के आर्थिक विकास में योगदान देने की फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत