लाइव न्यूज़ :

कोविड से वित्तीय दबाव , 13 सहकर्मी खोए: एयरटेल सीईओ

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई भारती एयरटेल के सीईओ ने मंगलवार को कहा कि कंपनी कोविड-19 की दूसरी लहर में वित्तीय दवाब का सामना कर रही है लेकिन स्थिति जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ (भारत एवं दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा कि उन्होंने महामारी की वजह से अपने 13 सहकर्मियों खाए हैं और इसका असर पड़ा।

उन्होंने कहा, "हम कोविड की दूसरी लहर का कुछ असर देख रहे हैं। एक असर मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक दोनों तरह का है जो ग्राहकों में भय एवं असुरक्षा से जुड़ा है।"

विट्टल ने कहा, "दूसरा असर वित्तीय दबावों का है क्योंकि प्रवासी गांव लौट रहे हैं जहां उनकी आय और आजीविका दोनों खत्म हो गयी हैं। उनमें से कुछ अपने सिम की संख्या कम कर रहे है और पूरे परिवार में में केवल सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि कंपनी के स्टोर पर लोगों का आना कम होने से नए ग्राहक बनाने के काम पर भी असर पड़ा है।

मार्च 2021 तिमाही में भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ 759 करोड़ रुपए था और कंपनी ने सालाना आधार पर पहली बार एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव