लाइव न्यूज़ :

भारत में महामारी के बावजूद वित्तीय संपत्ति 11 प्रतिशत बढ़कर 3400 अरब डॉलर हुई: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 15, 2021 17:59 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून वैश्विक सलाहकार फर्म बीजीजी के मुताबिक भारत में कोविड-19 महामारी के बावजूद 2020 में वित्तीय संपत्ति 11 प्रतिशत बढ़कर 3400 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय संपत्ति में 11 प्रतिशत की वृद्धि 2020 तक पिछले पांच साल के दौरान चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के बराबर है।

वित्तीय संपत्ति से आशय व्यस्क व्यक्तियों के पास रियल एस्टेट और देनदारियों को छोड़कर कुल संपत्ति से है।

गौरतलब है कि महामारी के शुरुआती दिनों में तेज गिरावट के बाद पिछले साल अप्रैल से शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी है। हालांकि, इसे लेकर आय में असमानता की चिंता भी व्यक्त की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ वर्षों में वित्तीय संपत्ति में तेजी से विस्तार होगा, लेकिन विस्तार की दर 2025 तक 10 प्रतिशत वार्षिक के करीब रहने का अनुमान है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 2025 तक 10 करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति हासिल करने वाले की वृद्धि दर के लिहाज से भारत अग्रणी होगा और यह संख्या अगले पांच वर्षों में दोगुनी होकर 1,400 हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव