लाइव न्यूज़ :

फिमी की सरकार से गैर-विनियमित क्षेत्र के लिए कोयला रैक की आपूर्ति ‘सामान्य’ करने की मांग

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर खनन कंपनियों के संगठन फिमी ने सरकार से गैर-विनियमित क्षेत्र को कोयला रैक की आपूर्ति ‘तत्काल आधार’ पर सामान्य करने की अपील करते हुए कहा है कि इस क्षेत्र द्वारा किसी भी उत्पादन में कटौती का खपत पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा और आपूर्ति श्रृंखला कमजोर हो होगी।

फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (फिमी) ने सरकार को लिखे पत्र में कहा कि देश में मौजूदा कोयला संकट घरेलू कोयले पर निर्भर कई उद्योगों मुख्य रूप से एल्युमीनियम, इस्पात, सीमेंट और अन्य धातु उद्योग जैसे गैर-विनियमित क्षेत्र (एनआरएस) के उद्योगों की कारोबारी निरंतरता और लाभप्रदता को काफी प्रभावित कर रहा है।

गौरतलब है कि कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने हाल ही में भारतीय रेल को विशेष रूप से बिजली क्षेत्र के लिए प्रतिदिन की रैक की आपूर्ति बढ़ाकर 296 रैक करने की सलाह दी है, जबकि नवंबर के महीने में सीआईएल द्वारा प्रतिदिन रैक की कुल लोडिंग 272 रैक थी। इसमें विद्युत और गैर-विद्युत क्षेत्र दोनों के लिए की जाने वाली आपूर्ति शामिल है।

पत्र में कहा गया, ‘‘इस तरह की सलाह एनआरएस उपभोक्ताओं को बेहद अनिश्चित स्थिति में डाल देगी क्योंकि गैर-विनियमित क्षेत्र को अपने निरंतर संचालन के लिए व्यावहारिक रूप से न्यूनतम कोयला रैक भी नहीं मिलेगा। एनआरएस द्वारा कोयले की सामान्य मांग प्रतिदिन 50 रैक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत