लाइव न्यूज़ :

साधारण बीमा क्षेत्र में 2019-20 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश गिरकर 509 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर साधारण बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 2019-20 के दौरान मामूली गिरकर 509.07 करोड़ रुपये रहा। साधारण बीमा परिषद के नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में गैर-जीवन बीमा क्षेत्र में 516.61 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ था।

बीमा क्षेत्र को एफडीआई के लिए वर्ष 2000 में खोला गया था। तब से मार्च 2020 तक साधारण बीमा क्षेत्र में कुल एफडीआई 4,721.68 करोड़ रुपये रहा। यह मार्च 2019 तक 4,212.61 करोड़ रुपये था।

साधारण बीमा क्षेत्र में कुल 33 कंपनियां काम करती हैं। इसमें चार कंपनियां सार्वजनिक क्षेत्र की हैं। छह कंपनियां सिर्फ स्वास्थ्य बीमा में काम करती हैं। जबकि भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम और भारतीय कृषि बीमा कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र की दो विशेष साधारण बीमा कंपनी हैं।

बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को बढ़ाकर 49 प्रतिशत किया जा चुका है। पहले यह मात्र 26 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत