लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शन : एअर इंडिया की प्रभावित यात्रियों को फिर से यात्रा कार्यक्रम तय करने की पेशकश

By भाषा | Updated: November 27, 2020 00:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की एअर इंडिया ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली की सीमाएं सील होने के चलते प्रभावित होने वाले यात्रियों को मुफ्त में अपना यात्रा कार्यक्रम नए सिरे से तय करने की पेशकश की है।

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है। इसके चलते दिल्ली पुलिस वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी और यातायात प्रभावित हुआ। ऐसे में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली की यात्रा करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एअर इंडिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ दिल्ली की सीमाएं बंद होने से दिल्ली-एनसीआर में यातायात बाधाओं को देखते हुए हम प्रभावित यात्रियों को उनका यात्रा कार्यक्रम फिर से तय करने (बदल कर दूसरी तिथि का टिकट लेने) की अनुमति देते हैं। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।’’

यह छूट 26 नबंवर 2020 को दिल्ली हवाई अड्डे से की जाने वाली उड़ानों पर लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव