लाइव न्यूज़ :

एस्कॉर्ट्स को पहली तिमाही में 178.45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त कृषि उपकरण और इंजीनियरिंग कंपनी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग दोगुना होकर 178.45 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान कृषि-मशीनरी खंड में मजबूत बिक्री देखी गई।

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि उसने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 92.58 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन से एकीकृत आय बढ़कर 1,701.79 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,089.26 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि जून 2021 तिमाही के दौरान ट्रैक्टर की बिक्री 42.9 प्रतिशत बढ़कर 25,935 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 18,150 इकाई थी।

कंपनी ने कृषि उपकरण खंड में 1,436.30 करोड़ रुपये की आय हासिल की, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 976.71 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत