लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राज्य सहाकरी बैंक घोटाला मामले की पुलिस जांच बंद करने के खिलाफ ईडी की अर्जी खारिज

By भाषा | Updated: November 27, 2020 00:09 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में 25,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच बंद करने की मुंबई पुलिस की रपट पर सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को हस्तक्षेप की अनुमति देने के लिए इस एजेंसी की ओर से लगायी गयी अर्जी बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।

इस मामले में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का नाम भी आरोपी के रूप में दर्ज है।

मंबई पुलिस की आर्थिक अपराध अन्वेषण इकाई ने (ईओडब्ल्यू) ने भष्ट्राचार निवारक ब्यूरो (एसीबी) के मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में सितंबर में क्लोजर रपट (मामला बंद करने की रपट) दाखिल की। ईओडब्ल्यू का कहना है कि उसकी जांच टीम को इस मामले में कोई आपराधिक पहलू नहीं दिखा।

ईडी की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया कि पुलिस की जांच में खोट है। एजेंसी ने मामला बंद करने रपट पर अदालती सुनवाई में हस्तक्षेप की अनुमति मांगी थी।

एसीबी अदालत के न्यायाधीश अजय चंपकलाल डागा ने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की अर्जी खारिज कर दी।

कार्रवाई बंद करने की पुलिस की रपट पर आगे सुनवाई जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव