लाइव न्यूज़ :

डोडला डेयरी के आईपीओ को पहले दिन मिला 1.40 गुना अधिक अभिदान

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून डोडला डेयरी का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बुधवार को सदस्यता के पहले दिन 1.40 गुना अधिक अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 1,19,38,955 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि बिक्री के लिए 85,07,569 शेयर प्रस्तुत किए गए हैं।

पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी में दो प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 14 प्रतिशत और खुदरा वैयक्तिक निवेशकों की श्रेणी में रखे गए शेयरों के लिए 2.73 गुना अधिक अभिदान प्राप्त हुआ।

आईपीओ में 50 करोड़ रुपये का नया निर्गम और प्रवर्तकों के 1,09,85,444 शेयरों को बाजार में बि्क्री प्रस्ताव’ के जरिए बेचा जा रहा है।

आवेदन मूल्य का दायरा 421-428 रुपये प्रति शेयर है। ऊपरी मूल्य पर इस आईपीओ से 520.17 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत की प्रमुख डेयरी कंपनी डोडला डेयरी ने मंगलवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 156 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक जुटाया है।

कंपनी का परिचालन मुख्य रूप से चार राज्यों - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में होता है। यह युगांडा और केन्या में भी काम करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव