लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण धीमी पड़ी सार्वजनिक उपक्रमों की विनिवेश प्रक्रिया पटरी पर लौटी: दीपम सचिव

By भाषा | Updated: August 12, 2021 00:06 IST

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्त निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडे ने बुधवार को कहा कि कोविड की दूसरी लहर से प्रभावित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की विनिवेश प्रक्रिया वापस पटरी पर लौट आयी है और विभाग का लक्ष्य मार्च अंत तक कई उपक्रमों में विनिवेश प्रक्रिया को पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मेगा आईपीओ चालू वित्त वर्ष के आखिर तक आने की उम्मीद है और सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से इस वित्त वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये का लाभांश मिलने की उम्मीद कर रही है।

उन्होंने जोर देते हुये कहा कि इस साल एयर इंडिया, बीपीसीएल, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, पवन हंस, बीईएमएल और नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड का निजीकरण पूरा कर लिया जाएगा और स्वामित्व एवं नियंत्रण में बदलाव से इन कंपनियों के मूल्यांकन को बढ़ावा मिलेगा।

सचिव ने कहा, ‘‘कोविड महामारी ने वास्तव में हमें बहुत बुरी तरह प्रभावित किया... बाजार से जुड़ा लेनदेन करना बहुत आसान है, लेकिन रणनीतिक बिक्री करना कहीं अधिक कठिन है जहां बोली लगाने वाले वास्तव में कंपनी का नियंत्रण लेंगे और जहां जांच-परख की प्रक्रिया काफी मुश्किल है। यात्रा पर जो प्रतिबंध लगे थे, धीरे-धीरे उन्हें हटा दिया गया है, अब हमारा विनिवेश पटरी पर लौट आया है।’’

पांडे ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सीआईआई के वार्षिक सत्र में भाग लेते हुए कहा, ‘‘हम इस साल एयर इंडिया, बीपीसीएल, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, पवन हंस, बीईएमएल और नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड का निजीकरण करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि बोलीदाताओं ने कंपनियों में काफी रुचि दिखायी है और अब यह जांच परख की प्रक्रिया और वित्तीय बोली के चरण में है।

पांडे ने कहा कि गेल पाइपलाइनों के मुद्रीकरण के लिए एक दूसरे इनविट की भी तैयारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘खामियों को दूर करने की योजना विनिवेश में बहुत मददगार नहीं होगी। इसके बजाय हमें सुधारों का दृष्टिकोण लेकर बढ़ना होगा। और यह सुधार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की वास्तविक परिचालन क्षमता को सामने लाना है ... ऐसे में इनके नियंत्रण में बदलाव, स्वामित्व में परिवर्तन से काफी बढ़ावा मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि अगर हमारे पास बाजार में सूचीबद्ध कोई कंपनी है और हम उसके निजीकरण की घोषणा करते है, तो उसके शेयर तुरंत चढ़ जाते हैं। इसका मतलब है कि बाजार उन उद्यमों के निजी हाथों में जाने पर उनका अधिक मूल्य आंक रहा है।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने 2021-22 में बजट भाषाण में सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों और एक साधारण बीमा कंपनी सहित एक बड़े निजीकरण एजेंडे की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था कि वर्ष 2021-22 में दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एक साधारण बीमा कंपनी का निजीकरण करने का प्रस्ताव हैं। इसके लिए विधायी संशोधनों की आवश्यकता होगी।

वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र में चार साधारण बीमा कंपनियां हैं। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड। इनमें से किसी एक का निजीकरण किया जाएगा। सरकार को इनमें से विनिवेश के लिये नाम को लेकर अंतिम निर्ण करना है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का बजट में लक्ष्य रखा है। अब तक सरकार ने एक्सिस बैंक, एनएमडीसी लिमिटेड और आवास एवं शहरी विकास निगम में हिस्सेदारी बेचकर 8,368 करोड़ रुपये ही जुटाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

भारतपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा फर्जी? सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना