लाइव न्यूज़ :

भारत, रूस के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त भारत और रूस ने शुक्रवार को ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। भारत अपने आयात के विविधीकरण को तेल एवं प्राकृतिक गैस के नए स्रोतों की तलाश कर रहा है। इस दृष्टि से यह बातचीत काफी महत्वपूर्ण है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रूस के ऊर्जा मंत्री निकोले शुलगिनोव के साथ दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग का और विस्तार करने पर बातचीत की। पुरी ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी।

भारत का रूस के तेल एवं गैस क्षेत्रों में कुल 15 अरब डॉलर से अधिक का निवेश है। यह किसी विदेशी गंतव्य में तेल एवं गैस क्षेत्र में एक स्थान पर भारत का सबसे बड़ा निवेश है।

रूस की पेट्रोलियम क्षेत्र की कंपनी रोसनेफ्ट और उसकी भागीदार ने 2017 में एस्सार ऑयल का 12.9 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था और इसे नायरा एनर्जी का नया नाम दिया था।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘रूस के ऊर्जा मंत्री निकोले शुलगिनोव के साथ वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग के विस्तार पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा कि रूस भारत के ऊर्जा क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेशक है। वहीं भारत ने भी रूस के तेल एवं गैस क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश किया है।

पुरी ने कहा, ‘‘रूस में भारतीय तेल एवं गैस कंपनियों के तेल एवं गैस खोज क्षेत्र में चल रहे निवेश की समीक्षा की गई, साथ ही रूस से एलएनजी और कच्चे तेल की आपूर्ति पर भी गौर किया गया। इसके अलावा हमने भारत में रूसी कंपनियों के विपणन एवं आपूर्ति क्षेत्र में किये जा रहे निवेश की भी समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव