लाइव न्यूज़ :

भारत में मनोरंजन, शैक्षणिक सामग्री तैयार करने से जुड़े लैपटॉप की मांग तेजी से बढ़ेगी: आसुस

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर ताइवान की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस ने मंगलवार को कहा कि भारत में मनोरंजन और शैक्षणिक सामग्री तैयार करने वालों (कंटेन्ट तैयार करने वाले) की जरूरतों को पूरा करने वाले उपकरणों की मांग बढ़ रही है। उम्मीद है कि यह ‘गेमिंग पीसी’ के वृद्धि रुझान की तरह आने वाले वर्षों में उपभोक्ता पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) वर्ग के 10-20 प्रतिशत हिस्से को छू लेगा।

'प्रोआर्ट' नाम से लैपटॉप की एक नयी श्रृंखला पेश करने वाली कंपनी 2022 की पहली छमाही में भारत में उपभोक्ता पीसी वर्ग में अपनी बाजार हिस्सेदारी को 2022 की पहली छमाही में 20 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करने के लिए नये उत्पादों पर ध्यान दे रही है।

आसुस इंडिया के कारोबार प्रमुख - उपभोक्ता और गेमिंग पीसी (सिस्टम बिजनेस ग्रुप), अर्नोल्ड सु ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस साल भारत में गेमिंग बाजार लगभग 7.5 लाख इकाई का हो जाएगा और उसमें कंटेट तैयार करने से जुड़े लैपटॉप 15 से 20 प्रतिशत का योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि एक साल में कम से कम 1.5 लाख इकाइयां होंगी जो इस तरह की जरूरतों को पूरा करेंगी। अगले साल गेमिंग बाजार लगभग 10 लाख इकाई का होने की उम्मीद है और इसलिए, अगर अनुपात फिर भी लगभग 20 प्रतिशत रहा तो ‘कंटेंट’ तैयार करने वाले से जुड़े लैपटॉप सालाना लगभग दो लाख इकाई तक होंगे, जो पूरे उपभोक्ता पीसी बाजार का लगभग तीन-चार प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत