लाइव न्यूज़ :

देबरॉय ने तस्करी पर अंकुश लगाने के लिये सोने पर आयात शुल्क घटाने की वकालत की

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि इसके आयात पर शुल्क को कम किया जाये। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देबरॉय ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

सेंटर फार सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित एक आभासी कार्यक्रम का संबोधित करते हुये दबरॉय ने कहा कि भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा पिछले 40 साल से ज्यों का त्यों बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक तस्करी का मामला है, अन्य कई बातों के साथ मेरा मानना है कि इसमें सबसे बेहतर प्रतिकारक आयात शुल्क को कम करना हो सकता है। मेरा मानना है कि (सोने पर) आयात शुल्क को कम किया जाना चाहिये।’’

देबरॉय ने यह भी नोट किया कि तस्करी कुछ अन्य कारकों जैसे कि मुद्रा की विनिमय दर में घटबढ़ की वजह से भी होती है। ‘‘कभी कभी मादक पदार्थों की तस्करी भी होती है लेकिन व्यापक तौर पर यह ऊंचे आयात शुल्क की वजह से ही होती है।’’

देबरॉय ने यह भी कहा कि भारत में सोने का कितना स्टॉक है इसके बारे में आंकड़े अधिक विश्वसनीय नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में ज्यादातर सोना आभूषणों के रूप में है। यह सोने के बिस्कुट अथवा सिक्कों के रूप में नहीं है, इसका अर्थ यही है कि इस मामले में मूल्यांकन का गंभीर मुद्दा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा