लाइव न्यूज़ :

चक्रवात यास: कोलकाता बंदरगाह 25 मई से परिचालन बंद करेगा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:38 IST

Open in App

कोलकाता, 24 मई कोलकाता बंदरगाह चक्रवात यास को देखते हुए 25 मई से जहाजों की आवाजाही को निलंबित करेगा।

कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन विनित कुमार ने कहा कि एहतियाती उपाय के रूप में यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह से जहाजों का प्रवेश रोक दिया जाएगा, जबकि दोपहर 2 बजे कार्गो (जहाज से आने वाला सामान) रखरखाव के काम को रोक दिया गया। श्रमिकों को सुरक्षा के दृष्टि से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

बंदरगाह की सड़कों पर माल ढोने वाले वाहनों की आवाजाही शाम छह बजे रोक दी जाएगी।

चक्रवात के लिए जारी चेतावनी के मद्देनजर कोलकाता बंदरगाह कई एहतियाती उपाय कर रहा है। चक्रवात के बुधवार दोपहर के आसपास पश्चिम बंगाल की सीमा के साथ उत्तरी ओड़िशा में बालेश्वर के पास पहुंचने की आशंका है।

कुमार ने कह कि कोलकाता डॉक सिस्टम (केडीएस) और हल्दिया डॉक परिसर (एचडीसी) में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। केडीएस और एचडीसी में नियंत्रण कक्ष 21 मई से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए ‘टगबोट’ और ‘लॉन्च’ (मदद के लिये विशेष जहाज) उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत