लाइव न्यूज़ :

अदालत ने जेनेरिक दवा कंपनियों को नोवार्टिस की पेटेंट दवा बनाने, बेचने से रोका

By भाषा | Updated: November 2, 2021 13:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने विभिन्न जेनेरिक दवा कंपनियों को हृदय रोगों के इलाज में उपयोगी वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल टैबलेट के निर्माण या बिक्री पर रोक लगा दी है, क्योंकि इससे फार्मा कंपनी नोवार्टिस एजी के पेटेंट का उल्लंघन हो सकता है।

नैटको फार्मा, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, एरिस लाइफसाइंसेज और विंडलास बायोटेक जैसी जेनेरिक दवा कंपनियां वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल बनाती या बेचती हैं। अदालत ने इन कंपनियों के खिलाफ निषेधाज्ञा आदेश पारित किया।

नोवार्टिस 2016 से भारत में ‘‘व्यामाडा’’ ब्रांड के तहत वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल टैबलेट बेच रही है।

अदालत का आदेश नोवार्टिस की याचिका पर आया, जिसमें अन्य दवा कंपनियों को वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल के पेटेंट संयोजन के निर्माण या बिक्री से रोकने की मांग की गई थी।

न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने कहा, ‘‘वादी के पक्ष में और सभी प्रतिवादियों के खिलाफ एक निषेधाज्ञा पारित की जाती है, जिसके तहत प्रतिवादियों, उनके एजेंटों पर किसी भी दवा संरचना में वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल के विनिर्माण, आयात, बिक्री आदि पर रोक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव