लाइव न्यूज़ :

पहली छमाही में कॉरपोरेट बांड इश्यू 25 प्रतिशत बढ़कर 4.4 लाख करोड़ रुपये: वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर कोरोना वायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कॉरपोरेट बांड इश्यू बाजार 25 प्रतिशत बढ़कर 4.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3.54 लाख करोड़ रुपये के कॉरपोरेट बांड जारी किये गये थे।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 ने दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं में निवेश के माहौल को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे हर जगह मांग और आपूर्ति में तेज गिरावट आयी। भारत भी इस अभूतपूर्व आर्थिक सदमे से अलग नहीं रह पाया है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘फिर भी, भारत सरकार के लगातार और सक्रिय हस्तक्षेप से भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश की धारणा सकारात्मक बनी रही है।’’

बयान में कहा गया कि भारत की वृद्धि की कहानी आगे बढ़ती रही है। यह विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई), प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और कॉरपोरेट बांड बाजार के रुझानों से पता चलता है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान देश में एफडीआई 28.10 अरब डॉलर रहा, जिसमें से इक्विटी में एफडीआई 23.44 अरब डॉलर यानी 1,74,793 करोड़ रुपये था।

मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक इक्विटी एफडीआई 30 अरब डॉलर रहा है, जो 2019-20 की इसी अवधि की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। रुपये के संदर्भ में 2,24,613 करोड़ रुपये की एफडीआई इक्विटी प्रवाह पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक रहा है।

एफपीआई के संबंध में बयान में कहा गया कि पिछले दो महीनों में मुख्य रूप से इक्विटी में एफपीआई प्रवाह में महत्वपूर्ण पुनरुत्थान हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप भारत में एक महीने का सबसे अधिक एफपीआई आया है।

नवंबर महीने में 28 तारीख तक एफपीआई प्रवाह 62,782 करोड़ रुपये रहा है। इसमें से इक्विटी में 60,358 करोड़ रुपये और डेट व हाइब्रिड में 2,424 करोड़ रुपये एफपीआई आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत