लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा से समझौता किए बिना कम लागत में सुरंग का निर्माण किया जाना जरूरी: गडकरी

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सुरक्षा से समझौता किए बिना कम लागत में सुरंग का निर्माण किया जाना वक्त की जरूरत है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि भारत सुरंगों का इसलिए निर्माण कर रहा है क्योंकि उसके कुछ पर्वतीय क्षेत्र विश्व से सबसे दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने 'सड़क सुरंग क्षेत्र के हालिया चलन, नवाचार और आगे की राह' विषय पर आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सुरंगों के निर्माण की पूंजी लागत काफी ज्यादा है।

उन्होंने कहा, "भारत के कुछ पर्वतीय क्षेत्र दुनिया के सबसे दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में शामिल हैं इसलिए भारत को सुरंगों का निर्माण करना पड़ता है। सुरक्षा से समझौता किए बिना कम लागत में सुरंग का निर्माण किया जाना वक्त की जरूरत है।"

गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) आधार पर 270 किलोमीटर के सुरंग का निर्माण करने की योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव