लाइव न्यूज़ :

टीवीएस समूह के पारिवारिक में शेयरधारित पर ताल-मेल बिठाने को लेकर सहमति

By भाषा | Updated: December 10, 2020 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वेणु श्रीनिवासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीवीएस परिवार के सदस्य समूह की विभिन्न कंपनियों में शेयरों के मालिकाना हक को लेकर एक परिवारिक समझौता स्वीकार किया है ताकि शेयरधारिता में तालमेल बने।

बंबई शेयर बाजार की वेबसाइट पर डाले गये एक पत्र के मुताबिक श्रीनिवासन ने कहा है कि टीवीएस परिवार के वरिष्ठ सदस्य परिवार के बीच की जाने वाली व्यवस्था के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श करेंगे।

टीवीएस होल्डिंग कंपनियों के मौजूदा शेयरधारकों में इसके संस्थापक टीवी सुंदरम अयेंगर की तीसरी और चौथी पीढ़ी के लोग हैं। समूह की विभिन्न व्यावसायिक कंपनियों और इकाइयों का प्रबंधन परंपरागत तौर पर टीवीएस परिवार के अलग अलग परिवारों द्वारा किया जा रहा है।

श्रीनिवासन ने कहा कि समय के साथ टीवीएस परिवार के विभिन्न सदस्यों का यह मानना है कि समूह की विभिन्न कंपनियों और व्यवसायों के शेयरों का मालिकाना हक उन कंपनियों के प्रबंधन के मुताबिक ही उनके साथ जोड़ा जाना चाहिये, जैसा कि वर्तमान में यह किया जा रहा है।

इस बात को ध्यान में रखते हुये टीवीएस परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को परिवार के बीच बनी सहमति के मुताबिक ही परिवार व्यवस्था ज्ञापन को बेहतर बनाने पर सहमति जताई है। इस व्यवसथा के तहत समूह की विभिन्न सूचीबद्ध और गैर- सूचीबद्ध कंपनियों, व्यवसायों को उन्हीं परिवारिक सदस्यों द्वारा व्यवस्थित किया जाता रहेगा।

श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘इस व्यवस्था से कंपनी (टीवीएस मोटर कंपनी) के प्रबंधन और कामकाज पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं होगा। और हम उम्मीद करते हैं कि किसी भी पक्ष को प्रभावित किये बिना कंपनी का कामकाज सामान्य ढंग से चलता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी बोले, “मिठाई भी बंटेगी, झालमुरी भी!”, बंगाल में BJP की जीत तय?

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतVIDEO: मोदी का TMC पर तीखा हमला, झालमुरी मैंने खाई, लेकिन TMC को लगी!

क्राइम अलर्टखाकी वर्दी, टोपी, बेल्ट और पुलिस आईडी का इस्तेमाल कर आम लोगों से लूटपाट, सफदर इमाम, लाल बहादुर राम, मोहम्मद आरिफ, राजेंद्र राय और प्रभु लाल शाह अरेस्ट

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा