लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत खामी का प्रमाण देना शिकायतकर्ता की जिम्मेदारी : न्यायालय

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत सेवा में खामी का प्रमाण देना संबंधित ग्राहक की जिम्मेदारी है। न्यायालय ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग (एनसीडीआरसी) के एक आदेश को खारिज करते हुए यह व्यवस्था दी। एनसीडीआरसी ने एक कंपनी को ब्याज के साथ 65.74 लाख रुपये अदा करने का आदेश दिया था, जिसे शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यम की पीठ ने कहा कि यदि शिकायतकर्ता एनसीडीआरसी के पास सेवा में खामी के प्रमाण के बिना जाता है, तो दूसरे पक्ष को सेवा में खामी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पीठ ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून, 1986 के तहत सेवा में खामी का प्रमाण देना शिकायतकर्ता की जिम्मेदारी है।

पीठ एसजीएस इंडिया लि. द्वारा एनसीडीआरसी के आदेश को चुनौती देने की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। एनसीडीआरसी ने अपने आदेश में कंपनी को 65.74 लाख रुपये ब्याज के साथ चुकाने का निर्देश दिया था।

शिकायतकर्ता कंपनी डॉल्फिन इंटरनेशनल लि. ने निर्यात के मकसद से खरीदी गई मूंगफली की जांच के लिए एसजीएस इंडिया की सेवाएं ली थीं।

अपील करने वाली कंपनी कई उत्पादों की गुणवत्ता जांच करती है। यह परीक्षण, निरीक्षण और प्रमाणन कंपनी है।

शिकायकर्ता के अनुसार, एसजीएस इंडिया लि. ने निर्यात की जाने वाली मूंगफली का निरीक्षण और विश्लेषण किया था। इसका निर्यात यूनान को किया जाना था। ये मूंगफली दो गुणवत्ताओं बोल्ड और जावा किस्म की थी। इसके लिए गुणवत्ता, मात्रा, भारत और पैकिंग प्रमाणन जारी किया गया था। जब यह खेप यूनान पहुंची तो शिकायतकर्ता ने एसजीएस इंडिया को सूचित किया कि 20 कंटेनरों में से 11 कंटेनरों में मूंगफली की संख्या को लेकर विवाद है। इसके अलावा नीदरलैंड को भेजी गई खेप में एफ्लैटॉक्सिन की काफी ऊंची मात्रा पाई गई।

इसी आधार पर एनसीडीआरसी ने निष्कर्ष दिया था कि अपील करने वाली कंपनी ने लापरवाही बरती है और उसकी सेवाओं में खामी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत