लाइव न्यूज़ :

तटीय नौवहन विधेयक को दिसंबर में कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद : मंडाविया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 12:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नंवबर देश की 7,500 किलोमीटर की तटरेखा के साथ माल की ढुलाई को प्रोत्साहन देने से संबंधित विधेयक को दिसंबर में केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह जानकारी दी।

तटीय नौवहन विधेयक, 2020 को अंतर-मंत्रालयी विचार-विमर्श के लिए जारी किया गया है। इस विधेयक में भारतीय ध्वजवाहक जहाजों के लिए व्यापार लाइसेंस की अनिवार्यता को समाप्त करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा इससे प्रतिस्पर्धी वातावरण बनाने में मदद मिलेगी, जिससे परिवहन की लागत कम होगी।

बंदरगााह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम तटीय नौवहन विधेयक ला रहे हैं। इसे दिसंबर में कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।’’

मंडाविया ने कहा कि एक बार यह कानून लागू होने के बाद तटीय कार्गो आवाजाही को प्रोत्साहन मिलेगा और इससे लॉजिस्टिक्स की लागत को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अभी इस विधेयक पर अंतर मंत्रालयी विचार-विमर्श चल रहा है। एक बार इस विधेयक को मंजूरी के बाद तटीय ढांचे में सुधार किया जाएगा और तटीय पोत परिवहन से संबंधित नियमों और नियमनों में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत