लाइव न्यूज़ :

बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति अप्रैल-नवंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में 22.5 प्रतिशत बढ़कर 34 करोड़ टन पर पहुंच गई।

सीआईएल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति 27.74 करोड़ टन थी।

कंपनी ने कहा, "सीआईएल ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान 507.46 अरब यूनिट बिजली उत्पन्न करने में मदद की, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान 414.08 अरब यूनिट से 22.5 प्रतिशत अधिक है।"

कोल इंडिया के अनुसार अप्रैल-नवंबर 2019 की पूर्व-महामारी अवधि की तुलना मे सीआईएल के कोयले से बिजली उत्पादन में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उस दौरान बिजली संयंत्रों को 29.28 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की गई थी।

कोल इंडिया ने कहा कि कोयले की मांग और आपूर्ति के प्रभावित होने के बावजूद घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन सालाना आधार पर अप्रैल-नवंबर 2021 के दौरान 19.8 प्रतिशत बढ़कर 641.87 अरब यूनिट हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIPL 2026: सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह राइट-आर्म पेसर आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?