लाइव न्यूज़ :

कोयला क्षेत्र के समक्ष वित्तीय बाजारों से आ रही हैं कुछ अड़चनें: सरकार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोयला क्षेत्र को वित्तीय बाजारों से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वाणिज्यिक कोयला खनन की नीलामी में वैश्विक कपनियों के भाग नहीं लेने की यह एक वजह हो सकती है।

कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पहले विश्वास जताया था कि अगले दौर की नीलामी में वैश्विक कंपनियों की भागीदारी होगी।

वाणिज्यिक खनन के लिए दूसरे दौर की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है - जिसमें 67 कोयला ब्लॉक बिक्री के लिए रखे गये हैं।

अतिरिक्त कोयला सचिव एम नागराजू ने कहा, ‘‘अमेरिका और इंडोनेशिया और कुछ अन्य स्थानों के उद्योगों के साथ हमारी कुछ भागीदारी हुई। हम कई लोगों तक पहुंचे ... शायद इसीलिये कोयले को निवेश के लिए वित्तीय बाजारों से थोड़ी सी प्रतिकूलता का सामना करना पड़ रहा है इसलिए यह भी एक कारण हो सकता है (कि नीलामी में वैश्विक कंपनियां भाग नहीं ले रहीं)।“

उद्योग मंडल फिक्की द्वारा वाणिज्यिक कोयला खनन की दूसरी किस्त की नीलामी को लेकर संबद्ध पक्षों के साथ आयोजित पहली परिचर्चा बैठक में सवालों के जवाब में उन्होंने यह कहा।

नागराजू ने कहा, ‘‘लेकिन कोई बात नहीं वह नहीं भाग ले रहे हैं तो यह अच्छा है, यह हमारे साथ ठीक है।’’

कोयला खानों की दूसरी नीलामी देश में कोयला खानों का अब तक का सबसे बड़ी नीलामी है। सरकार इसमें कुल 36 अरब टन के भंडार के साथ 67 खानों की पेशकश की है।

पिछले साल जून में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वाणिज्यिक खनन के लिए 41 कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की, जिसके साथ निजी कंपनियों के लिए कोयला क्षेत्र खुल गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत