लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने शुरू की छंटनी, हजारों कर्मचारियों को अवैतनिक छुट्टी पर भेज रही है कंपनी

By आजाद खान | Updated: December 11, 2022 10:47 IST

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सबसे ज्यादा कैलिफोर्निया से छंटनी की है। ऐसे में यहां से कम से कम 201 कर्मचारियों को काम से निकाला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटेल ने अपने यहां छंटनी शुरू कर दी है। ऐसे में दावा यह है कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों को तीन महीने की अवैतनिक छुट्टी पर भेजी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कई शहरों से कर्मचारियों को निकाला है।

वॉशिंटन डीसी: चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने छंटनी शुरू कर दी है और ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने विनिर्माण क्षेत्र के हजारों कर्मचारियों को तीन महीने की अवैतनिक छुट्टी की पेशकश कर रही है। 

इंटेल ऐसा करने वाला पहला कंपनी नहीं है, बल्कि इससे पहले मेटा और ट्विटर ने भी कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है। इस छंटनी को लेकर इंटेल का कहना है कि वह वैश्विक वृहद आर्थिक परिस्थितियों के बीच खराब बिक्री को रोकने के लिए ऐसा कदम उठा रहा है। 

कहां-कहां और कितने कर्मचारी निकाले जाएंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कपंनी ने कैलिफोर्निया में कम से कम 201 कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है। कंपनी ने अपने उठाए गए कदम के पीछे "लागत में कटौती के एक व्यापक प्रयास के हिस्से" के रूप में बताया है। 

यही नहीं कंपनी ने इंटेल के फॉल्सम, कैलिफोर्निया से 111 काम करने वालों लोगों की छुट्टी की है और 90 कर्मचारियों को सांता से जाने को कहा जाएगा। ओरेगॉन लाइव की एक अन्य रिपोर्ट की अगर माने तो इंटेल हजारों मैन्युफैक्चरिंग कर्मचारियों को तीन महीने की अवैतनिक छुट्टी पेश कर रहा है। 

खबर यह भी है कि कंपनी ने पिछले हफ्ते आयरलैंड के हजारों इंटेल कर्मचारियों को तीन महीने की अवैतनिक छुट्टी की पेशकेश की थी। 

छंटनी पर क्या है कंपनी का बोलना

इस छंटनी को लेकर यह कहा जा रहा है कि कंपनी वैश्विक वृहद आर्थिक परिस्थितियों के बीच खराब बिक्री को कंट्रोल करने के लिए ऐसा कर रीह है। इससे पहले अक्टूबर में कंपनी ने कहा था कि वह आने वाले समय में 3 बिलियन डॉलर की वार्षिक बचत करना चाहती है। 

ऐसे में कंपनी की लंबे समय में 2025 के अंत तक 8 बिलियन डॉलर से 10 बिलियन डॉलर ड्राइव करने की योजना है। कंपनी ने यह भी कहा था कि यह बचत कंपनी संचालन और बिक्री, दोनों विभागों के कर्मचारियों से वसूलेगा। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इंटेल नौकरी में कटौती की योजना बना रही है। दावा यह भी किया गया था कि यह छंटनी विशेष रूप से इसकी बिक्री और विपणन के टीमों में होगी जिसकी संख्या हजारों में होगी। इससे पहले कंपनी द्वारा उपभोक्ता पीसी की बिक्री में गिरावट के मद्देनजर इस तरह की छंटनी के दावे किए गए थे।   

टॅग्स :इंटेल प्रोसेसरUSAअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी