लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ ने भी जीएसटी राजस्व भरपाई के लिये केन्द्र के कर्ज के पहले- विकल्प को स्वीकार किया

By भाषा | Updated: December 3, 2020 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व में कमी की भरपाई के लिए केंद्र के कर्ज लेने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत राज्य को विशेष माध्यम से 3,109 करोड़ रुपये मिलेंगे।

वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार ने जीएसटी क्रियान्वयन से राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए विकल्प-1 को स्वीकार करने की सूचना दी है। अब इस विकल्प को चुनने वाले राज्यों की संख्या 27 हो गई है। तीन केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी) ने भी विकल्प-1 को चुना है।''

इसके साथ ही अब सिर्फ झारखंड ऐसा राज्य बचा है जिसने इस प्रस्ताव पर निर्णय नहीं किया है।

विकल्प-1 का चयन करने वाले राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को भारत सरकार की विशेष सुविधा के तहत जीएसटी क्रियान्वयन से हुई राजस्व की कमी की भरपाई की जा रही है।

केंद्र ने पहले ही राज्यों की ओर से पांच किस्तों में 30,000 करोड़ रुपये उधार लिए हैं और 26 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को 23 अक्टूबर, दो नवंबर, नौ नवंबर, 23 नवंबर और एक दिसंबर को यह राशि वितरित की जा चुकी है। उधारी के अगले चक्र से छत्तीसगढ़ को इसके तहत पैसा मिलना शुरू होगा।

विकल्प-एक का चयन करने वाले राज्यों को जीएसटी के क्रियान्यन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कर्ज लेने की विशेष सुविधा दी जाएगी। साथ ही इस विकल्प को स्वीकार करने पर राज्यों को आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत राज्य सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 0.50 प्रतिशत की अंतिम किस्त का कर्ज बिना किसी शर्त के लेने की अनुमति होगी। इस मिशन के तहत राज्य जीएसडीपी का कुल दो प्रतिशत अतिरिक्त कर्ज जुटा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ द्वारा विकल्प-1 का चयन करने के बाद उसे केंद्र सरकार की ओर से राज्य जीएसडीपी का 0.5 प्रतिशत यानी 1,792 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की भी अनुमति मिल गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव