लाइव न्यूज़ :

लैंक्सेस ने एमरैल्ड कलामा केमिकल का अधिग्रहण किया, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2021 22:13 IST

अमेरिकी रसायन निर्माता कंपनी की ज्‍यादातर हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी अमेरिकन सिक्योरिटीज एलएलसी की सहयोगी कंपनी के पास थी।

Open in App
ठळक मुद्देएमरैल्ड कलामा केमिकल का उद्यम मूल्य 1.075 अरब डॉलर (900 मिलियन यूरो) रहा।कंपनी का खरीद मूल्य करीब 1.04 अरब डॉलर (870 मिलियन यूरो) रहा।

नई दिल्लीः रसायन विशेषज्ञ कंपनी लैंक्सेस ने हाल ही में एमरैल्ड कलामा केमिकल का अधिग्रहण पूरा करने के साथ ही अपने इतिहास में दूसरे सबसे बड़े अधिग्रहण को पूरा कर लिया है।

अमेरिकी रसायन निर्माता कंपनी की ज्‍यादातर हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी अमेरिकन सिक्योरिटीज एलएलसी की सहयोगी कंपनी के पास थी। अधिग्रहण के लिए जरूरी सभी नियामकीय मंजूरी को प्राप्त कर लिया गया है। एमरैल्ड कलामा केमिकल का उद्यम मूल्य 1.075 अरब डॉलर (900 मिलियन यूरो) रहा।

देनदारी को हटाने के बाद कंपनी का खरीद मूल्य करीब 1.04 अरब डॉलर (870 मिलियन यूरो) रहा, जिसका भुगतान लैंक्सेस ने अपने पास मौजूद नकदी से किया। लैंक्सेस एजी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन मैथियास जैशर्ट ने कहा, “एमरैल्ड कलामा केमिकल हमारी विकास योजना को और अधिक मजबूती देता है।

नए व्यवसाय हमारे लिए रणनीतिक रूप से बेहतरीन हैं। हम आकर्षक विकास दर के साथ बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं और विशेष रूप से पेय और खाद्य क्षेत्र में या सफाई और कॉस्मेटिक उत्पादों जैसे नए उच्च-मार्जिन वाले क्षेत्रों में संभावनाओँ को खोल रहे हैं।

एमरैल्ड कलामा केमिकल उपभोक्ता संरक्षण में हमारी वैल्यू चेन को मजबूती प्रदान करता है। इस प्रकार यह सेगमेंट लैंक्सेस को और अधिक स्थिर और लाभदायक बनाने के मामले में महत्वपूर्ण इंजन की तरह है।" उन्होंने कहा, "एक मजबूत टीम अब तेजी से एकीकरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी गति से काम कर रही है।" इस अधिग्रहण के साथ ही लैंक्सेस में करीब 470 और कर्मचारी एवं कलामा/वाशिंगटन (अमेरिका), रॉटरडैम (नीदरलैंड) और विडनेस (ग्रेट ब्रिटेन) समेत तीन उत्पादन केंद्र शामिल हो जाएंगे।

वर्ष 2020 में एमरैल्ड कलामा केमिकल की वैश्विक बिक्री लगभग 425 मिलियन अमेरीकी डॉलर (375 मिलियन यूरो) रही। वहीं कंपनी लगभग 90 मिलियन अमरीकी डॉलर (80 मिलियन यूरो) का एबिटा (असाधारण स्थित से पूर्व) हासिल करने में कामयाब रही।

तीन वर्षों के भीतर लैंक्सेस को सिनर्जी प्रभावों से लगभग 30 मिलियन अमेरीकी डॉलर (25 मिलियन यूरो) का अतिरिक्त वार्षिक एबिटा हासिल होने की उम्मीद है। अधिग्रहण पूरा होने के बाद पहले वित्तीय वर्ष में ही प्रति शेयर आय में भी वृद्धि होगी।

टॅग्स :अमेरिकादिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स