लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने 28 खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं के लिये 107.42 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर केंद्र सरकार ने 10 राज्यों में 28 खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिये 107.42 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया है। सरकार ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति की आभासी बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।

समिति ने 320.33 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं की मदद के लिये 107.42 करोड़ रुपये का अनुदान देने की मंजूरी दी। इनमें से 20.35 करोड़ रुपये का अनुदान पूर्वोत्तर के राज्यों की 48.87 करोड़ रुपये की लागत वाली छह परियोजनाओं के लिये है।

ये परियोजनाएं मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम और मणिपुर राज्यों में हैं। इनकी सम्मिलित प्रसंस्करण क्षमता 1,237 टन होगी। इनसे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव